पेट्रोल, डीजल नहीं अब इस इंधन से चलेगी गाड़ियां, 8 लाख करोड़ की होगी बचत

टीआरपी डेस्क। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री (Road Transport and Highways Minister) नितिन गडकरी ने ट्रांसपोर्टेशन फ्यूल के रूप में हरित हाइड्रोजन (Green Hydrogen) की वकालत की है। गडकरी ने कहा कि भारत को एक ऐसा देश बनाने की जरूरत है जो पेट्रोल और डीजल (Petrol, Diesel) के आयात पर निर्भर न करे।

मंत्री ने कहा, ग्रीन हाइड्रोजन Petrol और Diesel से बेहतर है। इस्तेमालगडकरी ने कहा, पेट्रोल और डीजल का आयात कर हम उन देशों को अमीर कर रहे हैं जो आतंकवाद का वित्तपोषण करते हैं। हालांकि, उन्होंने किसी देश का नाम नहीं लिया।

तेल के आयात पर 8 लाख करोड़ खर्च करता है भारत

मंत्री ने यह भी कहा कि भारत इस समय डीजल और पेट्रोल के आयात पर लगभग 8 लाख करोड़ रुपये खर्च करता है, जो कि अगले 5 वर्षों में बढ़कर 25 लाख करोड़ रुपये हो सकता है, अगर यह प्रवृत्ति जारी रहती है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल का आयात घटाकर देश कई समस्याओं को हल कर सकता है।

See also  मिस्टर मोदी खुद संसद आइए और सुने हमारी बात...TMC नेता ने जारी किया मांग से जुड़ा वीडियो

गडकरी ने कहा कि उनका मंत्रालय जल्द ही अगले 6-8 महीनों में पेट्रोल वाहनों के लिए फ्लेक्स फ्यूल इंजन (Flex Fuel Engine) पर पॉलिसी लाएगा। फ्लेक्स-ईंधन या लचीला ईंधन, गैसोलीन और मेथनॉल या एथनॉल के संयोजन से बना एक वैकल्पिक ईंधन है।

ढाबों पर खुलेंगे पेट्रोल पंप

नितिन गडकरी ने कहा कि उन्होंने अपने मंत्रालय के अधिकारियों से छोटे ढाबा मालिकों को नेशनल हाईवे के किनारे पेट्रोल पंप (Petrol Pump) और शौचालय बनाने की मंजूरी देने के प्रस्ताव पर काम करने को कहा है।

गडकरी ने कहा कि लोग सड़क के किनारे की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं, ढाबे खोल रहे हैं जो उपद्रव पैदा करते हैं क्योंकि ट्रक चालक अपने ट्रक सड़क पर पार्क करते हैं। फिर उन्होंने अपने अधिकारियों को सुझाव दिया कि मंत्रालय छोटे ढाबा मालिकों को 5-10 वाहन पार्क करने के लिए जगह के साथ पेट्रोल पंप खोलने और आम जनता के लिए शौचालय बनाए रखने के प्रस्ताव पर काम कर सकता है।

See also  अनंतनाग मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर, सेना का सर्च ऑप्रेशन जारी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।