भगवंत मान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा फैसला लेते हुए पंजाब के जेलों में व्याप्त वीआईपी कल्चर को खत्म करने का एलान किया है। मान सरकार के इस फैसले से जेल में बंद कैदियों को अब आराम की जिंदगी नहीं मिल पाएगी। साथ ही आप सरकार ने जेलों में मिलने वाले मोबाइल फोन पर सख्त पाबंदी लगा दी है। इस आदेश के बाद जेलों में तेजी से सर्च ड्राइव चलया जा रहा है। अब तक 710 मोबाइल जेल से बरामद हुए हैं।

सीएम मान यह पहले ही साफ कर चुके हैं कि जेलों में अब वीआईपी कल्चर नहीं अपनाया जाएगा। अब जेल के अंदर से कोई भी अपराधी मोबाइल के जरिए अपने काले कारोबार को बाहर नहीं चला पाएगा। साथ ही इसे लेकर लापरवाही बरतने वाले कुछ अधिकारियों को सस्पेंड भी किया गया है। आप सरकार ने कहा है कि अब सुधार घर असल मायनों में अपराधियों को सुधारेंगे और किसी भी तरीके की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

See also  राहुल गांधी को सरकारी बंगला हुआ अलॉट, अब ये होगा नया ठिकाना

बंदूक कल्चर को बढ़ावा देने वालों को चेतावनी

इससे पहले भगवंत मान ने गुरुवार को उन गायकों को चेतावनी दी जो कथित तौर पर अपने गीतों के जरिए बंदूक संस्कृति को प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने इस तरह के चलन को अस्वीकार्य करार दिया और कहा कि इसमें शामिल लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा। मान ने कुछ पंजाबी गायकों द्वारा बंदूक संस्कृति और गिरोहबाजी को प्रोत्साहन देने के चलन की निंदा की और उनसे आग्रह किया कि अपने गीतों के जरिये समाज में हिंसा नफरत और द्वेष फैलाने से बचें।

मुख्यमंत्री ने ऐसे गायकों से पंजाब की संस्कृति और पंजाबियत का आदर करने और गीतों के माध्यम से समाज विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने की बजाय भाईचारे, शांति और समरसता के बंधन को मजबूत करने का आग्रह किया। आधिकारिक बयान में कहा गया कि मान ने गायकों से जिम्मेदारी के साथ सृजनात्मक भूमिका निभाने और पंजाब की सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने मादक पदार्थों के मुद्दे पर उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में यह कहा। 

See also  सत्येंद्र जैन की सेल में  शिफ्ट किए गए 2 कैदी, जेलर पर होगी बड़ी कार्रवाई

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।