टीआरपी डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बडगाम सीट पर बड़ी जीत हासिल की है, जिसके बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता डॉ. फारुक अब्दुल्ला ने घोषणा की है कि उमर अब्दुल्ला राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

फारुक अब्दुल्ला ने कहा, “जनता ने अपना फैसला दे दिया है, अब जम्मू-कश्मीर की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। मैं उन सभी का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने चुनाव में हिस्सा लिया और अल्लाह का शुक्रिया अदा करता हूं कि परिणाम हमारे पक्ष में हैं।”

बता दें कि बडगाम सीट पर 58.97% मतदान हुआ था, और यह सीट 1977 से नेशनल कॉन्फ्रेंस का मजबूत गढ़ मानी जाती रही है।

इसके अलावा, उमर अब्दुल्ला गांदरबल सीट से भी चुनाव लड़े थे, जहां वे 9766 वोटों से आगे चल रहे थे। इस सीट पर उन्होंने पीडीपी के उम्मीदवार बशीर अहमद मीर को भारी अंतर से पराजित किया।

See also  भारी मात्रा में अवैध हथियार के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।