टीआरपी डेस्क। बिहार के गया जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। अमूमन ऐसा सुनने में आया है कि सांप के काटने से इंसान की मौत हो जाती है। मगर यहां माजरा पूरा उलटा है।

दरअसल गया जिले के जमुहार गांव में 1 साल का नन्हा राकेश कुमार अपने घर की छत पर खेल रहा था, तभी छत पर एक सांप का बच्चा रेंगता हुआ नजर आया। राकेश ने उस सांप के बच्चे को खिलौना समझकर पकड़ लिया और खेलते-खेलते उसे मुंह में डालकर चबा डाला, जिसके कारण सांप का बच्चा मर गया।

बच्चे की मां जब यह दृश्य देखी, तो वह घबरा गई और तुरंत अपने बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने जांच के दौरान बच्चे को पूरी तरह से स्वस्थ पाया। चिकित्सकों ने बताया कि जिस सांप के बच्चे को राकेश ने चबाकर मार डाला था, उसमें विष नहीं था, इसलिए बच्चे पर इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा।

See also  कोरोना इलाज के लिए स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइंस, आवइरमेक्टिन समेत ये दवाइयां की गई बंद

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।