मोतियाबिंद सर्जरी

टीारपी डेस्क। एक बुजुर्ग दो माह तक अस्पताल में रहता है। बाद में घर आकर आंख मलने के दौरान बुजुर्ग की आंख से कांच की गोली निकलकर जमीन पर गिर जाती है। तब परिजनों को जानकारी होती है कि सर्जरी के दौरान असली आंख निकाल कर उसकी जगह कांच की गोली लगा दी गई है।

जी यह यह घटना झारखंड के घाटशिला की है। बता दें कि घाटशिला के कीताडीह निवासी गंगाधर सिंह के मोतियाबिंद का ऑपरेशन जमशेदपुर के केसीसी आई हॉस्पिटल में हुआ था। उसके बाद उसकी एक आंख की रोशनी नहीं लौटी, बल्कि उसके आंख से कांच की गोली निकली है। ऑपरेशन से पहले आंख से जो कुछ धुंधला दिखाई देता था, ऑपरेशन के बाद पूरी तरह दिखाई देना बंद हो गया।

गंगाधर सिंह समेत कुल आठ लोगों के आंखों के ऑपरेशन के लिए 18 नवंबर 2021 को केसीसी आई हॉस्पिटल जमशेदपुर में हुआ था। ऑपरेशन के बाद जब गंगाधर सिंह घर लौटे तो लगातार उनकी बाईं आंख में दर्द हो रहा था। परिवारवालों ने अस्पताल से संपर्क किया तो दो माह तक गंगाधर सिंह को बिना परिवार के अकेले अस्पताल में इलाज किया गया। उसके बाद उसे घर भेज दिया गया। जिसके बाद घर में आकर आंख मलने के दौरान उनकी आंख से कांच की गोली निकलकर जमीन पर गिर गई, तब पता चला कि उनकी आंख निकाल ली गई है। आंख की जगह कांच की गोली लगा दी गई है।

See also  भारत में तेजी से बढ़ रही है बाघों की संख्या, अब हुए 3167 टाइगर

हालांकि केसीसी आई हॉस्पिटल प्रबंधन ने इन सारे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। एमजीएम अस्पताल के 3 डॉक्टरों को लेकर मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। मेडिकल बोर्ड अपनी रिपोर्ट पुलिस को सौंपेगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।