सुकमा में सुरक्षाबल और नक्सली मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों की टीम से मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया है। साथ ही नक्सली के शव को सुरक्षाबलों ने बरामद कर लिया है।

सुरक्षा बलों का दावा है कि इस मुठभेड़ में कई नक्सली मारे गए हैं। यह ऑपरेशन डीआरजी और कोबरा बटालियन 201 की तरफ से चलाया जा रहा था। सर्च ऑपरेशन के दौरान ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

सुकमा एसपी सुनील शर्मा के अनुसार चिंतलनार के तिम्मापुरम इलाके में सर्चिंग के लिए गई पुलिस टीम के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ डीआरजी और कोबरा 201 बटालियन की संयुक्त टीम के साथ हुई है। सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। बता दें कि यह इलाका घोर नक्सल प्रभावित है।

बता दें कि जंगली और ग्रामीणों इलाकों में नक्सलियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सुरक्षाबल के जवान भी लगातार यहां सर्च ऑपरेशन चलाते हैं। हाल के दिनों में कई बड़ी कार्रवाई की गई हैं।

See also  नायब सैनी ही रहेंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री; अमित शाह की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।