टीआरपी डेस्क। महाराष्ट्र सरकार ऑनलाइन गेम्स पर रोक लगाने की तैयारी कर रही है। इसका कारण है कि बहुत सारे युवा इन गेम्स के आदी हो रहे हैं और इससे उनकी जिंदगी पर बुरा असर पड़ रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि उन्होंने केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखी है और आईटी मंत्री से भी इस पर बात की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही है और जल्द कुछ कदम उठाए जा सकते हैं।

फडणवीस ने माना कि ऑनलाइन गेमिंग की लत से अपराध और मानसिक तनाव बढ़ रहा है। विधानसभा में कई विधायकों ने इस पर चिंता जताई और कहा कि ऑनलाइन गेम युवाओं को कर्ज में डुबो रहे हैं और उन्हें गलत रास्ते पर ले जा रहे हैं।

शिवसेना विधायक कैलाश पाटिल ने एक दर्दनाक घटना बताई। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में लक्ष्मण जाधव नाम के एक व्यक्ति ने गेमिंग की लत के कारण पहले अपनी ज़मीन और घर बेचा, फिर भारी कर्ज में डूब गया। अंत में उसने अपने दो साल के बेटे, गर्भवती पत्नी और खुद की जान ले ली। पाटिल ने कहा कि जैसे डांस बार पर बैन लगाया गया था, वैसे ही ऑनलाइन गेम्स पर भी बैन लगना चाहिए।

See also  10 जुलाई से छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेगा केंद्रीय वित्त आयोग, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

मुख्यमंत्री ने जवाब में कहा कि राज्य इस पर काम कर रहा है, लेकिन वेबसाइटें विदेशों में चलती हैं, इसलिए कानून बनाने का अधिकार केंद्र सरकार के पास है। राज्य की तरफ से जो किया जा सकता है, वो किया जाएगा।

एनसीपी (सपा) के विधायक अभिजीत पाटिल ने सुझाव दिया कि जो सेलिब्रिटी ऑनलाइन गेम्स का प्रचार करते हैं, उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि उनके प्रचार से युवाओं पर असर पड़ता है। वहीं इस बारे में फडणवीस ने कहा, मैं सभी सेलिब्रिटीज से अपील करता हूं कि ऐसे विज्ञापनों में हिस्सा न लें। हम ये भी सोच रहे हैं कि क्या ऐसे विज्ञापनों पर बैन लगाया जा सकता है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।