टीआरपी डेस्क। असम में 2200 करोड़ रुपये के ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाले का खुलासा होने के बाद पुलिस हैरान हैं। घोटाले के आरोपियों के अंतरराष्ट्रीय संबंध और विदेशी बैंक खातों का पता चला है, जिससे मामला और भी पेचीदा हो गया है।

अंतरराष्ट्रीय बैंक खातों का पता

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुख्य आरोपी स्वप्निल दास को गिरफ्तार कर लिया है। आरंभिक पूछताछ के दौरान मलेशिया, दुबई, और अमेरिका में बैंक खातों की जानकारी सामने आई है। बता दें कि गुवाहाटी में अपने घर से गिरफ्तार किए गए स्वप्निल दास के घर से कई महंगी कारें भी पुलिस ने जब्त की हैं। जांच में पता चला है कि वह अक्सर विदेश यात्राओं पर जाता था, और उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर मालदीव, दुबई, और अन्य देशों की तस्वीरें भरी पड़ी हैं।

मां के खाते में 79 लाख रुपये की रकम का पता चला

पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि दास का गुवाहाटी में एक बड़ा ऑनलाइन ट्रेडिंग ऑफिस था, जिसका माहौल किसी बड़े कॉरपोरेट दफ्तर से कम नहीं था। दास के दुबई में कम से कम दो बैंक खातों का पता चला है। वहीं जांच के दौरान, दास की मां के बैंक खाते में 79 लाख रुपये भी मिले हैं।

See also  Share Market : हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार, निफ्टी पहुंचा 18600 के पार

घोटाले से जुड़ी गिरफ्तारियां और जांच

इस ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाले के सिलसिले में पुलिस ने अब तक 39 लोगों को हिरासत में लिया है। स्वप्निल दास को अदालत ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है, जबकि एक अन्य प्रमुख आरोपी बिशाल फुकन को डिब्रूगढ़ से गिरफ्तार किया गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।