Operation Sindoor: नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान युद्धविराम समझौते को लेकर खबरों पर इंडियन आर्मी का बयान आया है। भारतीय सेना ने साफ किया है कि आज यानि 18 मई को डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) स्तर की कोई वार्ता निर्धारित नहीं है। सेना की ओर से कहा गया है कि कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह खबरें चल रही हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम (सीजफायर) आज समाप्त हो रहा है। इस खबर के बाद से कई लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने इन अटकलों पर स्पष्ट बयान जारी किया और कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के खत्म होने की खबरें पूरी तरह गलत हैं। सेना के अनुसार, कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा यह भी दावा किया जा रहा है कि आज डीजीएमओ स्तर की बातचीत होनी है। इस पर सेना ने कहा कि आज डीजीएमओ स्तर की कोई बातचीत निर्धारित नहीं है।

See also  दिल्ली में हर बेटी की सुरक्षा हमारे लिए महत्त्वपूर्ण : सीएम केजरीवाल 

Operation Sindoor: सेना ने यह भी स्पष्ट किया कि 12 मई को भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच हुई बातचीत में संघर्षविराम को लेकर जो सहमति बनी थी, उसकी कोई समाप्ति तिथि निर्धारित नहीं की गई है। यानी यह अनिश्चित काल तक जारी रहेगा। सेना के बयान के बाद अब यह साफ हो गया है कि भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम जारी रहेगा और इसे समाप्त करने की कोई समय-सीमा तय नहीं की गई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।