नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2019-20 सीरीज -7 की घोषणा कर दी है। निवेशक इस

सरकारी  बॉन्ड में 2 से 6 दिसंबर तक निवेश कर सकते हैं। मोदी सरकार की इस स्कीम के तहत आप

सस्ते में सोना खरीद सकते हैं।

 

207 रुपए प्रति ग्राम सस्ता सोना

सोने का मौजूदा बाजार भाव करीब 3952 रुपए प्रति ग्राम है। लेकिन सरकार की इस स्कीम यानी सॉवरेन

गोल्ड बॉन्ड सीरीज 7 के तहत आप केवल 3795 रुपए प्रति ग्राम की दर से खरीद सकते हैं। वही अगर

आप ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो आपको 50 रुपए प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी। मतलब एक

ग्राम सोने की कीमत केवल 3745 रुपए प्रति ग्राम होगी। इस तरह आप एक ग्राम सोने पर 207 रुपए की

बचत कर सकते हैं।

 

कहां से खरीद सकते हैं ये बॉन्ड :

सरकार की ओर जारी किए गए ये बॉन्ड आप बैंकों, डाकघरों, एनएसई और बीएसई के अलावा स्टॉक

See also  ब्रेकिंग: महाराष्ट्र के वाशिम जिले के एक होस्टल में मिले 190 कोरोना संक्रमित छात्र

होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के जरिए खरीद सकते हैं। ये बॉन्ड बैंकों से ऑनलाइन भी

खरीदे जा सकते हैं।  सरकार की इस स्कीम के तहत आप एक वित्तीय वर्ष में अधिक से अधिक 500 ग्राम

सोने का निवेश कर सकते हैं। जबकि न्यूनतम निवेश एक ग्राम का भी हो सकता है। वहीं इस स्कीम में

निवेश करने पर आपको टैक्स में भी छूट मिलेगी।

 

फिजिकल डिमांड को कम करना मकसद :

दरअसल सरकार सोने में कालाबाजारी रोकने और इस क्षेत्र में पारदर्शिता लाने के लिए फिजिकल गोल्ड

की डिमांड को कम करना चाह रही है। इसी के तहत सरकार समय समय पर इस तरह की स्कीम देश

की जनता के लिए लाती रहती है। लोग ज्यादा से ज्यादा इसमें निवेश कर सकें इसके लिए सरकार

इसमें टैक्स छूट के साथ-साथ अन्य ऑफर्स भी मुहैया कराती है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  ब्रेकिंग: 15 नवंबर तक नहीं लगेगा ब्‍याज पर ब्‍याज,लोन मोरेटोरियम पर आम आदमी को बड़ी राहत

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।