मल्लिकार्जुन

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा चुनाव 2024 में अपनी पार्टी की सरकार बनने का दावा किया है। दरअसल नगालैंड में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 2024 में कांग्रेस की अगुवाई में गठबंधन की सरकार बनेगी।

सभा के दौरान खड़गे ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि 2024 में देश की जनता पीएम मोदी को सबक सिखाएगी। कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी। उन्होंने कहा, “गठबंधन सरकार केंद्र में आएगी और कांग्रेस इसका नेतृत्व करेगी।” उन्होंने कहा कि अन्य दलों के साथ बातचीत चल रही है। उन्होंने आगे कहा कि हम लोकतंत्र और संविधान का पालन करेंगे, चाहे 100 मोदी और शाह आ जाएं।

इससे पहले भी एक रैली के दौरान खड़गे ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा और उसके सहयोगियों ने नगालैंड को लूटा है। उन्होंने कहा, “गुजरे 20 सालों में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और बीजेपी ने नगालैंड को लूटा है। अब समय आ गया है कि लोगों को न्याय मिले और ऐसी सरकार बने जो लोगों के लिए काम करे।

See also  NEET-UG paper leak case: NEET-UG पेपर लीक मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, केंद्र ने दिया हलफनामा

खड़गे ने आगे कहा कि भाजपा की राजनीति का उद्देश्य नागाओं की स्वदेशी और अनूठी संस्कृति को नष्ट करना है। नगालैंड के लोगों को नगालैंड की संस्कृति और ध्रुवीकरण और नफरत की राजनीति पर इस हमले के खिलाफ खड़ा होना चाहिए। बता दें कि 60 सदस्यों वाले नगालैंड में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं वोटों की गिनती दो मार्च को होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।