नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है। 1 फरवरी को पेश होने वाले आम बजट से पहले आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी।

आर्थिक सर्वेक्षण के जरिए सरकार बताएगी कि देश की आर्थिक स्थिति कैसी है। इससे पहले राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा। संसद के केंद्रीय कक्ष में संसद के दोनों सदनों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संबोधित करेंगे।

संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन :

संसद की कार्रवाई शुरू होने से पहले सोनिया गांधी की अगुवाई में विपक्षी दलों ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इन नेताओं ने हाथों पर काली पट्टी बांध रखी थी और नारेबाजी कर रहे थे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  7 करोड़ के तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में नया खुलासा, लघुवनोपज समिति का प्रबंधक गिरफ्तार…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।