UP Election Result 2022: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के शुरूआती रुझान आने शुरू हो गए है। शुरूआती रूझानों में एक बार फिर बप की सत्ता लौटते नजर आ रही है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के समर्थक और कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह देखने को मिल रहा है।

दरअसल, यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले मध्य प्रदेश के उज्जैन में बीजेपी की जीत के लिए खास यज्ञ का आयोजन किया गया था। बता दें यह यज्ञ वोटिंग शुरू होने से पहले किया गया था। शिवरात्रि के बाद अमावस्या पर यह यज्ञ किया गया था। इसके तहत शहर के बगला मुखी धाम में रात 10 बजे से रात्रि 3 बजे तक ‘मिर्ची यज्ञ’ किया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार यहां पीर रामनाथ महाराज भी नाथ सम्प्रदाय से आते हैं और योगी आदित्यनाथ भी नाथ सम्प्रदाय से हैं। ऐसे में यूपी के सीएम योगी की जीत के लिए यज्ञ-हवन क्रिया की गई थी। सबसे पहले योगी आदित्यनाथ की जीत के लिए संकल्प लेकर यज्ञ की शुरुआत की गई थी। बताया जा रहा है कि इसमे 11 पुजारियों द्वारा यज्ञ कराया गया था। इस खास यज्ञ का आयोजन इसलिओए तयह ताकि CM योगी दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें। इस यज्ञ की खास बात यह है कि इसमें लगभग 1 कुंतल (quintal) मिर्ची व अन्य सामग्रियों के माध्यम से आहुति दी गई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।