टीआरपी डेस्क। पूरी दुनिया की नजरें जिस घड़ी पर टिकी थीं, वो लम्हा आ गया है। लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ, जहां वन बैटल आफ्टर एनदर (One Battle After Another) ने अपनी जीत का परचम लहरा दिया है। इस फिल्म ने प्रतिष्ठित ‘बेस्ट पिक्चर’ समेत कुल 6 कैटेगरी में अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं।

16 नॉमिनेशन वाली सिनर्स का भी जलवा

इस साल के ऑस्कर में सबसे ज्यादा चर्चा रायन कूगलर की फिल्म सिनर्स (Sinners) की रही। दरअसल, यह फिल्म 16 नॉमिनेशंस के साथ इतिहास रचते हुए इस इवेंट में पहुंची थी। माइकल बी जॉर्डन को इसी फिल्म के लिए ‘बेस्ट एक्टर’ के खिताब से नवाजा गया है। गौरतलब है कि इस फिल्म ने ऑस्कर के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन पाने का रिकॉर्ड (16) बनाया, जिसने टाइटैनिक जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। रायन कूगलर को अपनी इस फिल्म के लिए ‘बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले’ का ऑस्कर मिला।

पॉल थॉमस एंडरसन और माइकल बी जॉर्डन की ऐतिहासिक रात

इवेंट के दौरान माहौल तब और भी भावुक हो गया जब पॉल थॉमस एंडरसन को वन बैटल आफ्टर एनदर’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। यह उनके करियर का पहला ऑस्कर है। वहीं, माइकल बी जॉर्डन ने अपनी जीत पर डायरेक्टर रायन कूगलर को धन्यवाद देते हुए इसे एक सपने जैसा बताया।

कैटेगरीविजेताफिल्म
बेस्ट पिक्चर–वन बैटल आफ्टर एनदर
बेस्ट एक्टरमाइकल बी जॉर्डनसिनर्स
बेस्ट डायरेक्टरपॉल थॉमस एंडरसनवन बैटल आफ्टर एनदर
बेस्ट स्क्रीनप्लेरायन कूगलरसिनर्स