IFS दीपक मित्तल को PMO में OSD की जिम्मेदारी, संयुक्त सचिव रुद्र गौरव श्रेष्ठ को सेवा विस्तार

नई दिल्ली। भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के तीन अधिकारियों को बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया। इसके तहत आईएफएस दीपक मित्तल को पीएमओ में ओएसडी बनाया गया है।

वहीं, आईएफएस विपिन कुमार और आईएफएस निधि तिवारी को पीएमओ में अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं, आईएफएस रुद्र गौरव श्रेष्ठ को बतौर संयुक्त सचिव सेवा विस्तार दिया गया है।

jagran

कार्मिक मंत्रालय द्वारा हाल ही में जारी एक आदेश में कहा गया है कि 1998 बैच के आईएफएस अधिकारी दीपक मित्तल को पीएमओ में विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है। विपिन कुमार और निधि तिवारी को क्रमश: उप सचिव और अवर सचिव नियुक्त किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।