अमृतपाल सिंह का करीबी पपलप्रीत हुआ गिरफ्तार, आईएसआई से भी है कनेक्शन

टीआरपी डेस्क। पंजाब में काफी दिनों से फरार चल रहे खालिस्तानी समर्थक और अलगाववादी अमृतपाल सिंह के करीब पपलप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें उसकी गिरफ्तारी पंजाब के होशियारपुर से हुई है।

सूत्रों के मुताबिक यह ऑपरेशन पंजाब पुलिस और काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट ने अंजाम दिया। बता दें कि कुछ दिन पहले ही अमृतपाल की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें उसके साथ एक और शख्स नजर आया था। बाद में इस बाद की पुष्टि हुई थी कि वह शख्स कोई और नहीं, बल्कि पपलप्रीत सिंह है।


बता दें कि पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह उसके साथियों पर पहली बार 18 मार्च को कार्रवाई की थी। हालांकि उस दौरान अमृतपाल पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा था। बाद में अमृतपाल सिंह अपनी लोकेशन लगातार बदलने लगा था। इसी क्रम में उसकी हाईवे से एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें उसके साथ एक अन्य पगड़ीधारी शख्स नजर आ रहा था। बाद में जानकारी सामने आई कि यह शख्स कोई और नहीं बल्कि अमृतपाल सिंह का राइटहैंड पपलप्रीत सिंह हैं।

See also  Ahmedabad Plane Crash: पिता के शव की पहचान के लिए भारत पहुंचे पूर्व सीएम विजय रूपाणी के बेटे, DNA सैंपल देंगे


सिर्फ इतना ही नहीं, अमृतपाल सिंह आईएसआई के भी संपर्क में रहा है। वह आईएसआई की मदद से पंजाब में खालिस्तान का माहौल बनाने और यहां पर आतंकवाद फैलाने की साजिश में जुटा हुआ है। गौरतलब है कि वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह की तलाश में पंजाब पुलिस काफी समय से जुटी हुई है। हालांकि अभी तक इस मामले में सफलता हाथ नहीं लग सकी है। पपलप्रीत की गिरफ्तारी के बाद अमृतपाल की गिरफ्तारी की संभावनाएं काफी ज्यादा बढ़ गई हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।