मुंबई पुलिस कमिश्नर पद से हटाए गए परमबीर सिंह, हेमंत नागरले को मिली जिम्मेदारी
image source : google

टीआरपी डेस्क। देशभर में सुर्खियां बने एंटीलिया केस में महाराष्ट्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को उनके पद से हटा दिया है। उनकी जगह हेमंत नागराले को मुंबई का नया कमिश्नर बनाया गया है। हेमंत 1987 बैच के IPS अफसर हैं। साथ ही कमिश्नर पद से हटाने के बाद परमबीर सिंह को गृह रक्षक दल का DG बनाया गया है। वहीं, नागराले के कमिश्नर बन जाने पर रजनीश सेठ को महाराष्ट्र के DGP पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

बेहतर कानून व्यवस्था के लिए सम्मानित हो चुके हैं हेमंत नागराले

बता दें, हेमंत नागराले ने नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त रहने के दौरान 2017 में वाशी के बैंक ऑफ बड़ौदा में हुई चोरी का केस सिर्फ दो दिन में सॉल्व किया था। वहीं पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के प्रोग्राम के दौरान बेहतर कानून व्यवस्था के लिए सरकार ने उन्हें सम्मानित किया था। इसके अलावा नागराले ड्यूटी पर लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर अपने सख्त एक्शन लेने के लिए भी जाने जाते हैं।

See also  ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से दिया इस्तीफा, कहा…

साथ ही विधान परिषद की मंजूरी न लेते हुए नागराले ने शेकाप पार्टी के विधायक जयंत पाटिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद 2018 में उन्हें सस्पेंड भी किया गया था। रायगढ़ जिला मध्यवर्ती कोऑपरेटिव बैंक के कर्ज वसूली मामले में भी बैंक के अध्यक्ष और संचालक के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश हेमंत नागराले ने ही दिया था।

कई विवादों से घिरा रहा पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह का कार्यकाल

वहीं परवबीर 1988 बैंच के IPS अफसर हैं। माना जाता है कि उन्हें अंडरवर्ल्ड की गहरी समझ है। वह इससे पहले ठाणे के पुलिस कमिश्नर और ACB महानिदेशक भी रह चुके हैं। मुंबई कमिश्नर पद पर रहते हुए परमबीर सिंह ने बताया था कि पैसे देकर कुछ चैनल अपना TRP बढ़ाते हैं। इसमें उन्होंने तीन चैनलों के भी शामिल होने की बात कही थी। उस समय उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिपब्लिक टीवी का नाम भी लिया था। उनके मुताबिक, रिपब्लिक टीवी ने TRP सिस्टम से छेड़छाड़ की थी। इसके बाद रिपब्लिक ने कमिश्नर के बयान को गलत बताया था।

See also  Vehicle Scrappage Policy: 15 साल से अधिक के कमर्शियल वाहनों और 20 साल से अधिक के पैसेंजर व्हीकल को किया जायेगा रद्द, जाने वजह

बता दें, एक्टर सुशांत सिह राजपूत की मौत के मामले को लेकर भी परमबीर पर उंगलियां उठी थीं। मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा को गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त हेमंत करकरे STF चीफ थे, लेकिन जांच की जिम्मेदारी STF के तत्कालीन ADG परमबीर सिंह के ऊपर थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।