रायपुर। नवा रायपुर के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में विश्व स्तर की तमाम सुविधांए उपलब्ध हैं मगर रौशनी से जगमगाए रखने के लिए स्थाई बिजली कनेक्शन नहीं है। दरअसल बिजली विभाग ने स्टेडियम का बिजली बिल नहीं पटाने पर वहां से बिजली का कनेक्शन काटने के साथ ही मीटर भी निकाल दिया है। इतना ही नहीं विद्युत कंपनी ने अब इस स्टेडियम की कुर्की  नोटिस देने की तैयारी में  है।

शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम भारत का 50वां अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्थल है। भारत का तीसरा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। स्टेडियम  की क्षमता लगभग 50,000 दर्शकों की  है। बिजली विभाग ने स्टेडियम में 2010 में स्थाई कनेक्शन दिया था। उसके बाद से 2018 तक बिजली बिल एक बार भी नहीं पटाया और बकाया लगभग 3 करोड़ 16 लाख रुपए हो गया है।

जिसके बाद बिजली विभाग ने पहले कनेक्शन काटा और फिर बाद में मीटर भी हटा दिया। इसके बाद भी खेल विभाग ने बिजली का बिल जमा नहीं किया और अब बिजली विभाग खेल विभाग को सी-फार्म के जरिए नोटिस जारी करने की तैयारी है।

अधीक्षण अभियंता विद्युत अशोक खंडेलवाल का कहना है कि इस नोटिस के बाद भी अगर बकाया जमा नहीं होता तो फिर विभाग स्टेडियम की कुर्की की कार्रवाई कर सकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।