एयर इंडिया

टीआरपी डेस्क। उड़ान के दौरान पैसेंजर की बदतमीजी के चलते एअर इंडिया की फ्लाइट को सोमवार सुबह एयरपोर्ट लौटना पड़ा। एयरलाइन के अधिकारी के अनुसार दिल्ली से लंदन जा रही AI-111 फ्लाइट में एक पैसेंजर क्रू मेंबर्स से लड़ने लगा। उनके साथ मारपीट की। एयर इंडिया के 2 क्रू मेंबर्स को चोटें भी आई हैं।

एयर इंडिया ने जारी किया बयान

एयर इंडिया ने इस मामले में बयान भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि दिल्ली से लंदन जाने वाली फ्लाइट उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही वापस लौटी। इसमें एक यात्री ने उपद्रव कर दिया। उसने मौखिक और लिखित तौर पर दी गई चेतावनियों को भी नजरअंदाज किया और उपद्रव जारी रखा। उसने केबिन क्रू के सदस्यों के साथ हाथापाई की, जिसमें दो को चोट आई है। बाद में विमान को दिल्ली लौटाया गया और लैंडिंग के बाद शख्स को सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया। उसके खिलाफ एक एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।” 

अफसरों के अनुसार बताया कि फ्लाइट ने सोमवार सुबह 6.30 बजे हीथ्रो के लिए उड़ान भरी थी। विवाद की वजह से यह सुबह 10.30 बजे दिल्ली लौट आया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।