इन देशों से आने वाले यात्रियों को मिली राहत, नहीं भरना होगा Air Suvidha Form

टीआरपी डेस्क। थाईलैंड, सिंगापुर, जापान, हांगकांग, दक्षिण कोरिया और चीन से भारत आने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। उन्हें 13 फरवरी से एयर सुविधा फॉर्म भरने और कोविड रिपोर्ट अपलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी। भारत सरकार ने इस अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। हालांकि, अभी भी भारत आने वाले 2 फीसदी यात्रियों की रैंडम टेस्टिंग जारी रहेगी।

बता दें कि कोविड के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए इन देशों से भारत आने वाले यात्रियों के लिए इन नियमों को लागू किया था। इन देशों में कोविड-19 के मामलों में गिरावट के बाद, केंद्र ने गुरुवार को चीन और अन्य छह देशों के यात्रियों के लिए गाइडलाइंस में ढील दे दी है।

अंतर्राष्ट्रीय आगमन के लिए दिशानिर्देश को अपडेट करते हुए, स्वास्थ्य मंत्रालय ने चीन, सिंगापुर, हांगकांग, दक्षिण कोरिया, जापान और थाईलैंड से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड टेस्ट और सेल्फ डिक्लेरेशन रिपोर्ट अपलोड करने की मौजूदा अनिवार्यता को भी हटा दिया है।

See also  चिकन नेक पर सीएम सुवेंदु सरकार का बड़ा फैसला, 7 नेशनल हाइवे अब केंद्र के हवाले

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।