टॉयलेट का पानी
टॉयलेट का पानी

टीआरपी न्यूज। यात्रियों को सुविधा मुहैया कराने के लिए भारतीय रेलवे हमेशा प्रयासरत रहती है। यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए हर दिन योजनाएं बनाती है। मगर इस वीडियो ने भारतीय रेलवे व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

दरअसल एक स्टेशन पर रेल यात्रियों को टॉयलेट का पानी पिलाया जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान-परेशान हैं। 

देखें वायरल वीडियो

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोटा रेल मंडल के गरोठ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को शौचालय के नल का पानी पिलाया जा रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। वहीं, सोशल मीडिया पर लोग धड़ल्ले से इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। इधर, मामला संज्ञान में आने के बाद रेल प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टेशन पर बने शौचालय के नल में एक पाइप लगा हुआ है। इस पाइप से प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के पीने के लिए लगी टंकी में पानी भरा जा रहा है।

See also  छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा,कन्फर्म बर्थ मिलने में आसानी
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।