Dharmendra Pradhan
Dharmendra Pradhan

टीआरपी डेस्क। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Union Minister Dharmendra Pradhan) ने बुधवार को तेल की तेजी से बढ़ती कीमतों पर राज्‍य सभा (Rajya Sabha) में सवालों के जवाब दिए। धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने तेल की कीमतों की पड़ोसी देशों से तुलना पर कहा कि ऐसा कहना सही नहीं होगा कि तेल की कीमतें अभी सबसे ज्‍यादा हैं।

समाजवादी पार्टी के सांसद ने पूछा था सवाल

समाजवादी पार्टी के सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने पेट्रोलियम मंत्री पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) से राज्य सभा में सवाल पूछा था कि सीता माता की धरती नेपाल में पेट्रोल-डीजल भारत से सस्ता है. रावण के देश श्रीलंका में भी भारत से कम कीमत है, तो फिर राम के देश में सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम कब कम करेगी?’

बता दें कि पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। 10 फरवरी, 2021 को पेट्रोल-डीजल रिकॉर्ड दामों पर बिका। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने बुधवार को तेल के दामों को लेकर उठे सवालों जवाब देते हुए कहा कि ‘ऐसा कहना ठीक नहीं है कि ईंधन तेल की कीमतें अभी सबसे ज्‍यादा है।’

See also  Parliament Monsoon Session: संसद में भारी हंगामे के बीच लोकसभा से तीन विधेयक बिना चर्चा के पारित, एफसीआरए संशोधन बिल जेपीसी को भेजा गया

पड़ोसी देशों से तुलना करना गलत

तेल की कीमतों की पड़ोसी देशों से तुलना पर उन्‍होंने कहा कि इन देशों के साथ भारत की तुलना करना गलत है क्योंकि, वहां समाज के कुछ लोग इसका उपयोग करते हैं। केरोसिन की कीमत में भारत और इन देशों में काफी अंतर है। बांग्लादेश और नेपाल में केरोसिन लगभग 57 रुपये से 59 रुपये में मिलता है जबकि भारत में केरोसिन की कीमत 32 रुपये प्रति लीटर है।

प्रश्नकाल में उनसे कांग्रेस के सांसद केसी वेणुगोपाल ने पूछा कि ‘देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol- Diesel Price) ऑल-टाइम हाई हैं, जबकि क्रूड ऑयल के दाम ऑल-टाइम हाई नहीं हैं. देश में पेट्रोल 100 रुपए के करीब पहुंच रहा है। उन्‍होंने यह भी पूछा कि एक्साइज ड्यूटी को कितनी बार बढ़ाया गया है?’

300 दिनों के अंदर 60 दिन बढ़ाई गई कीमतें

इस पर पेट्रोलियम मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि आज इंटरनेशनल क्रूड ऑयल की कीमत 61 डॉलर है। हमें टैक्स के मामले बहुत एहतियात से हैंडल करने पड़ते हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पिछले 300 दिनों के अंदर 60 दिन ऐसे हैं, जब कीमतें बढ़ाई गई थीं, पेट्रोल की कीमतें 7 दिन घटाई गईं, वहीं डीजल के दाम 21 दिन घटाए गए। वहीं करीब 250 दिन ऐसे हैं, जब कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। इसलिए ये कैंपेन करना गलत है कि पेट्रोल-डीजल के दाम ऑल-टाइम हाई हैं। यह असंगत है।

See also  राज्यसभा में जया बच्चन ने उठाया मैला ढोने की कुप्रथा का मुद्दा, कहीं ये बातें
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।