टीआरपी डेस्क। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के छह आयोग्‍य विधायकों ने भाजपा का हाथ थाम लिया है। सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंदर दत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए।

इसी के साथ ही तीन निर्दलीय विधायक भी भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। साथ ही कांग्रेस के चार विधायकों के भी बीजेपी में जाने की बात सामने आ रही है। दिल्ली में भाजपा में शामिल करने के बाद हिमाचल लाने का कार्यक्रम है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।