कोरोना के बढ़ रहे मामलों के बीच पीएम ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

टीआरपी डेस्क। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। पीएम मोदी भी स्थिति का जायजा ले रहे हैं। इसी बीच, कोरोना को लेकर आज हाई लेवल बैठक भी बुलाई गई है।

पीएम मोदी ने आज दोपहर साढ़े चार बजे हाई लेवल बैठक बुलाई है। बैठक में कोविड से संबंधित स्थिति और इससे निपटने की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

बती दें कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,134 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर अब 7,026 हो गए हैं। इस अवधि में पांच लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। दिल्ली, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र और केरल में एक-एक शख्स की मौत हुई है।

वहीं केरल में भी कोरोना के मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 172 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि तिरुवनंतपुरम और एर्नाकुलम में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। एक्टिव केस बढ़कर अब 1026 हो गए हैं, जिनमें से 111 मरीजों का इलाज चल रहा है। सभी जिलों को अलर्ट किया गया है।

See also  आधार कार्ड अब इस तारीख तक करा सकेंगे अपडेट…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।