नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दोपहर देश के पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा से संसद भवन में भेंट की। वर्तमान प्रधानमंत्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री की भेंट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, इन तस्वीरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करते नज़र आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में पीएम मोदी को एच. डी. देवगौड़ा को बहुत ही आत्मीयता से हाथ पकड़कर कुर्सी तक ले जाते देखा जा सकता है। हालाँकि इस मुलाकात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा के बीच क्या बात चित हूई यह अभी सामने नहीं आया है। बता दें कि यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब संसद में 12 सासंदों को निलंबित किए जाने पर विपक्ष का हंगामा लगातार जारी है।

See also  प्रतिनियुक्ति से लौटी आईएएस रिचा शर्मा ने मंत्रालय में ज्वाइनिंग दी

पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए ट्वीट किय कि “आज, संसद भवन में उनके कार्यालय में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ मेरी सौहार्दपूर्ण बैठक हुई। मैं उनके समय और गर्मजोशी के लिए उनका धन्यवाद करता हूं।”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।