नेशनल डेस्क। रूस-यूक्रेन में चल रहे युद्ध के माहौल के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों देशों के राष्ट्रपति से बात कर रहे है। बता दें अभी कुछ समय पहले ही पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से लगभग 35 मिनट तक बात की। जिसके बाद अब PM मोदी ने रस के राष्ट्रपति पुतिन से भी लगभग 50 मिनट तक बात की।

एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के साथ सीधी बातचीत करने का सुझाव दिया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति पुतिन ने भी पीएम मोदी को यूक्रेन के सुमी शहर से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने में सहयोग का आश्वासन दिया।

PM मोदी ने की पुतिन की सराहना:

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सीजफायर ऐलान की तारीफ़ की। इसके बाद पीएम मोदी ने पुतिन को जेलेंस्की से सीधे तौर पर बात करने का आग्रह किया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।