मुख्‍यमंत्रियों के साथ बैठक में बोले PM मोदी- कोरोना के खिलाफ हम जरूर जीतेंगे, Omicron नई चुनौती बनकर सामने आया

टीआरपी डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ओमिक्रॉन नई चुनौती बनकर सामने आया है मगर कोरोना के खिलाफ जंग में हम जरूर जीतेंगे। उन्‍होंने कहा कि Omicron को लेकर जो संशय की स्थिति थी वह अब नहीं है।

बैठक में उन्होंने कहा कि अमेरिका में 14 lakh नए मामले हर रोज सामने आ रहे हैं, ऐसे में हमें सतर्क रहना है सावधान रहना है। मगर घबराए नहीं इसका भी हमें ध्यान रखना होगा। त्योहारों के इस मौसम में राज्य सरकारों की अलर्टनेस कम नहीं होनी चाहिए। मुख्‍यमंत्रियों के साथ बैठक में पीएम मोदी ने यह विचार व्‍यक्‍त किए। पीएम ने कहा कि हमें कोरोना के किसी भी नए वेरिएंट के आने से पहले उसकी तैयारी करनी होगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐ‍हतियाती डोज (Precautionary Dose) जितनी जल्दी होगा हेल्थ केयर सिस्टम उतना ही मजबूत होगा। टीकाकरण के खिलाफ किसी भी भ्रम की स्थिति को उत्पन्न नहीं होने देना है। पीएम ने कहा कि हमारे पास कोरोनावायरस लड़ने का 2 साल का अनुभव है। लोगों की आजीविका का कम से कम नुकसान हो और अर्थव्यवस्था की गति बनी रहे।

See also  IND vs PAK T20: भारत ने जीता टॉस,पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला

उन्‍होंने कहा कि कोई भी रणनीति बनाते समय हम इन बातों को जरूर ध्यान में रखें यह बहुत आवश्यक है। लोकल कंटेनमेंट पर ज्यादा फोकस करना बेहतर होगा। जहां से ज्यादा कोविड के मामले आ रहे हैं, वहां ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग हो यह सुनिश्चित करने की भी आवश्‍यकता है। पीएम मोदी ने कहा कि इसके साथ ही होम आइसोलेशन में ही ज्यादा से ज्यादा ट्रीटमेंट हो सके, यह भी जरूरी है। होम आइसोलेशन की गाइडलाइन और प्रोटोकॉल को फॉलो करना जरूरी होगा।

बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा के अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया।

गौरतलब है कि संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए देश के विभिन्न हिस्सों में राज्यों द्वारा तरह-तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। प्रधानमंत्री ने रविवार को देश में कोविड-19 महामारी के हालात, स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे और आपूर्ति व्यवस्था की चल रही तैयारियों, देश में टीकाकरण अभियान की स्थिति, ओमीक्रोन के प्रसार और इसके जन स्वास्थ्य प्रभाव की समीक्षा करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी।

See also  केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, DA 17% से बढ़ाकर किया 28%

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।