टीआरपी डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को शिमला में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने कांग्रेस पार्टी के रोजगार और आरक्षण नीतियों पर जमकर हमला बोला। धानमंत्री ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस को तालाबाज सरकार बताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में तालाबाज सरकार ने विकास के दरवाजे बंद कर दिए हैं। यह सरकार ज्यादा दिन नहीं रहने वाली है।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं यहां बीजेपी सरकार के तीसरे कार्यकाल के लिए आप सभी से आशीर्वाद मांगने आया हूं। मैं एक मजबूत भारत, विकसित भारत, विकसित हिमाचल प्रदेश बनाने के लिए आपका आशीर्वाद चाहता हूं। चुनाव के पांच चरण खत्म हो चुके हैं और बीजेपी-एनडीए सरकार सत्ता में आ रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा और कांग्रेस युग की तुलना करते हुए कहा कि आपने कांग्रेस का युग देखा है। जब देश में एक कमजोर सरकार थी, उस समय पाकिस्तान हमारे सिर पर नाचता था। कमजोर कांग्रेस सरकार दुनिया भर में मदद की गुहार लगाती रही। लेकिन मोदी ने कहा कि भारत ऐसा नहीं करेगा। भारत अपनी लड़ाई खुद लड़ेगा और फिर भारत ने घर में घुसकर हमला किया, आज पाकिस्तान की हालत देखिए।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।