टीआरपी डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी वायनाड के अलावा रायबरेली से भी लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। ऐसी कयास थी राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन कांग्रेस ने अमेठी से किशोरी लाल (केएल) शर्मा को टिकट दिया है।

वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव न लड़े जाने पर तंज कसा है। पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बर्धमान-दुर्गापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल रायबरेली से रास्ता खोज रहे हैं इसलिए राहुल भागकर रायबरेली पहुंच गए। पीएम मोदी ने आगे कहा,”राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ने से डर रहे हैं। उनके चेले कह रहे हैं कि अमेठी आएंगे। राहुल गांधी से कहता हूं कि डरो मत, भागो मत।”

पीएम मोदी यही पर ही नहींं रूके उन्होंने आगे कहा,” मैंने पहले ही ये
बता दिया था कि शहजादे वायनाड में हार के डर से अपने लिए दूसरी सीट खोज रहे हैं। अब इन्हें अमेठी से भागकर रायबरेली सीट चुननी पड़ी है। ये लोग घूम-घूम कर सबको कहते हैं – डरो मत! मैं भी इन्हें यही कहूंगा – डरो मत! भागो मत!”

See also  PACL : 70 हजार करोड़ की ठगी के आरोपी एक जेल से भेजे गए दूसरे जेल, रतनपुर की पुलिस ने सात साल बाद किया गिरफ्तार

पीएम मोदी ने आगे कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा,”कांग्रेस इस बार पहले से भी कम सीटों पर सिमटने जा रही है। अब देश भी समझ रहा है कि ये लोग चुनाव जीतने के लिए नहीं लड़ रहे हैं, ये सिर्फ देश को बांटने के लिए चुनाव के मैदान का उपयोग कर रहे हैं।”

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,”मैं मौज-मस्ती करने के लिए पैदा नहीं हुआ हूं, मैं खुद के लिए जीना नहीं चाहता हूं। मैं तो आपकी सेवा का संकल्प लेकर, महान भारत माता के 140 करोड़ देशवासियों की सेवा करने के लिए निकलता हूं।”

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।