पीएम नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद कार दुर्घटना में घायल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी मंगलवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा कर्नाटक के मैसूर में हुआ। प्रह्लाद मोदी अपने परिवार वालों के साथ जा रहे थे। कार में उनकी पत्‍नी, बेटा और बहू भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में उनके बेटे और बहू को भी चोटें आई हैं। इन सभी को इलाज के लिए जेएसएस अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक, हादसा मंगलवार दोपहर पौने 2 बजे के आसपास हुआ। बांदीपुर के रास्‍ते में प्रह्लाद मोदी की कार डिवाइडर से टकरा गई। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  CG ELECTION BREAKING : भाजपा की दूसरी सूची में इन 28 नामों पर बनी सहमति, 7 महिलाओं को दिया गया मौका… PM के बस्तर प्रवास के उपरांत जारी होगी सूची… देखिए कौन हो सकते हैं चुनावी मैदान में…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।