टीआरपी डेस्क। लगभग आठ दशकों बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का पता बदलने जा रहा है। फिलहाल साउथ ब्लॉक में स्थित PMO अगले महीने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में स्थानांतरित हो जाएगा।

नए एन्क्लेव में प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ-साथ कैबिनेट सचिवालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधाएं भी होंगी। यह परिसर प्रधानमंत्री आवास के नजदीक होगा। मौजूदा साउथ ब्लॉक दफ्तर में जगह और आधुनिक सुविधाओं की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार PMO का नाम भी बदला जा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी पहले ही कह चुके हैं कि PMO जनता का होना चाहिए, यह किसी व्यक्ति विशेष का कार्यालय नहीं है।

हाल ही में गृह मंत्रालय और कार्मिक मंत्रालय के नए कार्यालय ‘कर्तव्य भवन-3’ का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि प्रशासनिक कामकाज अब भी ब्रिटिश कालीन इमारतों से संचालित होता है, जहां रोशनी और वेंटिलेशन की भारी कमी है।

See also  फिर से डराने लगा कोरोना... राजधानी दिल्ली में बढ़े नए मरीज, एक सप्ताह में सामने आए 99 नए केस; सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 104

गौरतलब है कि नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक पिछले 78 वर्षों से केंद्र सरकार के प्रशासनिक कामकाज का मुख्य केंद्र रहे हैं। इनके स्थान पर अब ‘युगे युगीन भारत संग्रहालय’ बनाया जाएगा, जिसे आम जनता के लिए खोला जाएगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।