BIG NEWS: प्रमोद सावंत ने ली गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ

नेशनल डेस्क : भरतीय जनता पार्टी के प्रमोद सावंत ने गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। प्रमोद सावंत ने पणजी के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में शपथ ली।

प्रमोद सावंत ने आज लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में सावंत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रमोद सावंत 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद मुख्यमंत्री बने थे।

सावंत के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक लोग शामिल हुए।

See also  राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा पहुंची राज्य महिला आयोग

हाल में हुए राज्य के चुनाव में भाजपा ने 20 सीटों पर जीत हासिल की, जो 40 सदस्यीय सदन में बहुमत से एक कम है। तीन निर्दलीय विधायकों और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के दो विधायकों ने भाजपा को समर्थन दिया है। सावंत उत्तरी गोवा के सांखालिम से विधायक हैं। 2017 में जब मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में भाजपा ने अपनी सरकार बनाई तो उन्हें विधानसभा अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने पर्रिकर के निधन के बाद मार्च 2019 में पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। सावंत पेशे से एक आयुर्वेद चिकित्सक हैं।

प्रमोद सावंत और 8 मंत्री लेंगे शपथ प्रमोद सावंत ने शपथ ग्रहण से पहले राज्यपाल से मुलाकात की। CM सावंत ने शपथ लेने वाले मंत्रियों की लिस्ट भी राज्यपाल सौंपी है। विश्वजीत राणे, मौविन गोडिन्हो, रवि नायक, नीलेश कैबराल, सुभाष सिरोडकर, रोहन खुंटे, गोविंद गौड़े, अतानासियो मोनसेराते मंत्रिपद की शपथ लेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।