टीआरपी डेस्क। Prepaid Smart Meters : स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड सिस्टम में बदले जाने की तैयारी चल रही है। इस प्रक्रिया का ट्रायल शुरू हो चुका है और करीब 900 से अधिक उपभोक्ताओं को इसके बारे में मोबाइल पर संदेश भी प्राप्त हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, यूपी के लखीमपुर सर्किल में लगभग पौने तीन लाख बिजली उपभोक्ता हैं और सभी के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने की योजना है। अभी तक 35 हजार से अधिक घरों में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं, जो फिलहाल पोस्टपेड प्रणाली पर काम कर रहे हैं। लेकिन अब इन्हें प्रीपेड प्रणाली में बदला जाएगा, जिसमें उपभोक्ताओं को बिजली के लिए पहले रिचार्ज कराना होगा, ठीक वैसे ही जैसे मोबाइल फोन का बैलेंस डलवाते हैं।

Prepaid Smart Meters : मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा शुरू किए गए इस ट्रायल के तहत, अलग-अलग बिजली उपकेंद्रों से रैंडम तरीके से कुछ उपभोक्ताओं को चुना गया है। स्मार्ट मीटर प्रीपेड होते ही उपभोक्ता के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक संदेश भेजा जाता है, जिससे उन्हें इस बदलाव की जानकारी मिलती है।

इस परिवर्तन के तहत उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की आवश्यकता है। अगर उनके मोबाइल पर स्मार्ट मीटर के प्रीपेड होने का संदेश आता है, तो उन्हें समय रहते रिचार्ज करवाना होगा। रिचार्ज न कराने पर बिजली आपूर्ति बंद हो सकती है।

फिलहाल कितने उपभोक्ताओं के मीटर प्रीपेड किए गए हैं, इसका सटीक आंकड़ा नहीं है, लेकिन अंदाजा है कि करीब 900 से 1000 उपभोक्ता इस ट्रायल में शामिल हो सकते हैं। आने वाले महीनों में स्मार्ट मीटर लगने के बाद यह प्रक्रिया अन्य उपभोक्ताओं तक भी पहुंच सकती है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।