नई दिल्ली। रायबरेली में चुनावी सभा के दौरान मंच पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हंसी-मजाक करते हुए नजर आए। इसी बीच प्रियंका ने राहुल गांधी से एक सवाल का जवाब देने के लिए कहा.

सवाल था- शादी कब करोगे ?

इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा- ‘अब जल्दी ही करनी पड़ेगी।’

दरअसल प्रियंका गांधी मंच पर बैठीं थीं।

राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को अपने क़रीब बुलाया और प्यार से उनके गाल पकड़ते हुए कहा, “ये मेरी बहन है, मैं इसका दिल से धन्यवाद करता हूं, जब मैं देश भर में चुनाव प्रचार कर रहा हूं तब यहां ये मेरी मदद के लिए अपना खून पसीना दे रही हैं।”

राहुल गांधी अपनी बात पूरी करते इससे पहले प्रियंका गांधी ने समर्थकों की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘पहले उनका जवाब दो।’

राहुल ने पूछा, सवाल क्या है, तो प्रियंका ने कहा- ‘शादी कब करोगे।’

राहुल गांधी से ये कई बार पूछा गया है कि वो शादी कब करेंगे। वो अकसर इस सवाल को टाल देते हैं।

See also  इस राज्य में अब नकल करते पकड़े गए तो देना होगा 1 करोड़ का जुर्माना, मिलेगी उम्रकैद की सजा भी

इस बार उन्होंने जवाब में कहा, “लगता है अब जल्दी ही करनी पड़ेगी”