प्रियंका गांधी गिरफ्तारी के 24 घंटे बाद रिहा, इधर लखनऊ पहुंचे राहुल

टीआरपी डेस्क। लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों के परिजन से मिलने जा रहीं प्रियंका गांधी को गिरफ्तारी के 24 घंटे बाद रिहा कर दिया गया है। उन्हें सोमवार सुबह सीतापुर में हिरासत में लेने के बाद मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। वहीं राहुल गांधी भी अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच गए हैं।

बता दें कि राहुल गांधी को लखीमपुर जाने की इजाजत मिल गई है। राहुल लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक में अधिकारियों ने नेताओं को लखीमपुर जाने की मंजूरी देने का फैसला लिया है। यूपी के गृह विभाग के मुताबिक राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तीन अन्य लोगों को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत दे दी गई है। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह भी लखीमपुर जा सकते हैं, उनको भी जाने की इजाजत मिल गई है। कांग्रेस के नेता सचिन पायलट भी पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे हैं। इस दौरान किसी तरह की सभा करने की इजाजत नहीं होगी। 

वहीं, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने के आरोपी आशीष मिश्र की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। किसान संगठन लगातार इसकी मांग कर रहे हैं और किसानों के दबाव के चलते सरकार एक्शन ले सकती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।