भारी विरोध के बीच सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे पंजाब के सीएम भगवंत मान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज पंजाब कांग्रेस नेता और गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्या के कुछ दिनों बाद उनके पैतृक गांव पहुंचे और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। पंजाब सरकार के निर्देश पर वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले आज सुबह सिद्धू मूसेवाला के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था। गांव में तनाव का माहौल है। घर के आसपास पुलिस द्वारा की गई नाकेबंदी से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। पुलिस पर परिजनों को घर में घुसने से रोकने का आरोप है। इससे पहले आप विधायक गुरप्रीत बनावली को भी प्रदर्शनकारियों ने रोका। उन्होंने बाद में पुलिस की ओर से माफी मांगी।

बुधवार को पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह वारिंग के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की थी। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी शोक संतप्त परिवार से नहीं मिलने पर आप पर हमला बोला था। कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया कि चार दिन हो गए हैं और एक भी सांसद या सत्ताधारी पार्टी के मंत्री ने सिद्धू मूसेवाला के घर का दौरा नहीं किया है। सीएम भगवंत मान आपने कहा था कि हमारी सरकार आम आदमी की होगी। क्या यही है?

See also  चुनाव प्रचार करने के लिए मऊ पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, बोले- भारत जितना दमदार प्रधानमंत्री…

बाद में गुरुवार को पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा और ग्रामीण विकास मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने मूसेवाला के घर का दौरा किया और उनके पिता से मिलने पर दुख व्यक्त किया। गुरुवार को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से उस आदेश वापस लेने को कहा कि जिसमें 400 से अधिक वीआईपी की सुरक्षा वापस ले ली गई थी। 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।