राबड़ी देवी की बढ़ी मुश्किलें सीबीआई की टीम कर रही है पूछताछ, जमीन के बदले नौकरी का है मामला

टीआरपी डेस्क। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में सोमवार को उनके घर पहुंची सीबीआई की टीम उनसे पूछताछ कर रही है।

बता दें कि मौके पर तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव भी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि राबड़ी देवी के घर में वकीलों की एक टीम भी पहुंच गई है। कहा जा रहा है कि सीबीआई के पहुंचने के कुछ समय पहले ही तेजस्वी विधानसभा के लिए निकले थे। इस केस में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती आरोपी हैं। 

विधान परिषद् के सदस्य और उनके मुंहबोले भाई सुनील कुमार सिंह भी वहीं मौजूद थे। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव सिंगापुर से किडनी ट्रांसप्लांट कराकर पिछले महीने ही भारत लौटे हैं।

CBI की टीम पहुंचने की सूचना पर राबड़ी आवास के बाहर राजद समर्थकों की भीड़ जुटने लगी है। समर्थक केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं। उनका कहना है कि मोदी सरकार लालू-तेजस्वी से डरी हुई है इसलिए CBI की टीम को यहां भेजा है। 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।