श्रीनगर में एक दूसरे पर स्नोबॉल फेंकते नजर आए राहुल और प्रियंका गांधी, देखें Video

वेब डेस्क। भारत जोड़ो यात्रा के समापन के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का नेता से इतर भी एक स्वरूप देखने मिला। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ श्रीनगर में बर्फबारी का लुत्फ उठाते हुए नजर आए और इस दौरान दोनों स्नोबॉल एक दूसरे पर फेंकते हुए भी दिखे।

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1619947922216419328?s=20&t=FcNuYgYhunSGFUuaI8jwbA

सोशल मीडिया पर भाई-बहन की जोड़ी की प्यारी सी स्नोबॉल फाइट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के अंतिम चरण में अपने भाई के साथ शामिल हुईं।

बता दें कांग्रेस ने शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम (Sher-I-Kashmir Cricket Stadium) में भारत जोड़ो यात्रा के समापन के अवसर पर एक मेगा रैली का आयोजन किया है।

बर्फबारी ने श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया है और हवाई यातायात भी बाधित हुई है। ऐसे में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में यात्रा के समापन समारोह में पहुंचने वाले कई विपक्षी नेता शायद इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे।

See also  सोलर लाइट घोटाले का मुद्दा विधानसभा में उठा : विधानसभा की समिति से जांच कराने की मंत्री राम विचार नेताम ने की घोषणा…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।