शरद यादव से राहुल गांधी ने की मुलाकात, कहा- वो मेरे राजनीतिक गुरु हैं, उनसे बहुत कुछ सीखा

टीआरपी डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव से मुलाकात की। जिसके बाद से ही अटकलों का दौर जारी है। हालांकि मीटिंग के बाद दोनों नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की।

मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि शरद यादव मेरे गुरु हैं। इसीलिए मैं अपने गुरु से मिलने आया था। उन्होंने कहा कि मैंने शरद यादव से बहुत कुछ सीखा है। वहीं, शरद यादव ने कहा कि मुझे ख़ुशी है कि राहुल मुझसे मिलने आए।

बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत के मौज़ूदा आर्थिक हालात के संदर्भ में आने वाला वक्त कैसा होगा इसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं, जो आने वाला है, वह आप ने अपनी जिंदगी में देखा भी नहीं होगा। इस देश को रोजगार देने वाली रीढ़ की हड्डी (SSI यूनिट) वह टूट गई है। इन्होंने जो यह रीढ़ की हड्डी तोड़ी है, इसका नतीजा अगले 2-4 साल के अंदर आएगा और वह नतीजा बहुत भयंकर होगा।

आगे राहुल ने कहा कि जैसे रूस यूक्रेन को कह रहा है कि डोनबास और लुहांस्क आपका नहीं है। उसी तरह से चीन भारत को कह रहा है कि लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश आपका नहीं है। इसलिए उन्होंने अपने फौज वहां बैठा रखी है, जो मॉडल वहां लागू हुआ है, वह यहां भी किया जा सकता है।

आगे शरद यादव ने कहा कि राहुल गांधी गरीबों के लिए दिल से काम करते हैं। शरद ने इसी बीच राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की चाहत भी जता दी। उन्होंने कहा कि राहुल 24 घंटे कांग्रेस को चलाते हैं, उन्हें ही पार्टी का अध्यक्ष बनना चाहिए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।