कोलकाता : पंचायत चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल में हिंसा लगातार जारी है. शनिवार की सुबह सात बजे राज्य के पंचायत की 74 हजार सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया, साथ में कई जगहों पर भारी हिंसा भी शुरू हो गई. बंगाल में अलग-अलग इलाकों में पत्थरबाजी, आगजनी के साथ-साथ लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही हैं.

मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में कांग्रेस और तृणमूल के बीच झड़प में सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ता बाबर अली की मौत हो गई. हिंसा के बाद इलाके में भारी तनाव है. गोली लगने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता अस्पताल में भर्ती है. मतदान शुरू होते ही कूचबिहार में मतदान केंद्र में तोड़फोड़ कर दी गई है और मतपत्र लूट लिए गए हैं और आग लगा दी गई है.

See also  Big Breaking: ईरान से बन गई बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत आएंगे दो तेल टैंकर, ईरानी राजदूत ने कहा था भारत हमारा दोस्त