टीआरपी डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को एक बार फिर से अडाणी के मुद्दे पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सच्चाई छिपाते हैं, इसलिए रोज भटकाते हैं। उन्होंने सवाल किया कि अडाणी की कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपए बेनामी पैसे किसके हैं? राहुल ने इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व 5 नेताओं को भी अडाणी से जोड़ा। उन्होंने ट्विटर पर एक फोटो भी शेयर की।

इसमें पांच नेताओं के नाम का जिक्र किया गया है। इसमें अडाणी (ADANI) के ‘A’ अक्षर के साथ गुलाम (नबी आजाद), D अक्षर के साथ सिंधिया (ज्योतिरादित्य), ‘A’ के साथ किरण (रेड्डी), ‘N’ के साथ हिमंता (बिस्व सरमा) और ‘I’ के साथ अनिल (एंटनी) लिखा गया। उन्होंने कहा कि मैं भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं। मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  सीएम साय ने श्रद्धालुओं की दूसरी टोली को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।