तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले डीएमके नेता स्टालिन के दामाद के ठिकानों पर छापा, 6 अप्रैल को मतदान
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले डीएमके नेता स्टालिन के दामाद के ठिकानों पर छापा, 6 अप्रैल को मतदान

चेन्नई। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले आयकर विभाग ने डीएमके नेता के रिश्तेदार के ठिकानों पर दबिश दी है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन के दामाद सबरीसन के घर, फॉर्म हाउस समेत अन्य ठिकानों पर टीम ने एक साथ छापेमार कार्रवाई की हैं।

हालांकि कार्रवाई के बारे में अभी कुछ भी खुलासा नहीं हुआ है। बताया जा रहा है डीएमके नेता के रिश्तेदार के घर पर बड़ी मात्रा में कैश होने की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को मिली थी। 

ए राजा पर चुनाव आयोग की कार्रवाई

बता दें कि तमिलनाडु में विधानसभा की 234 सीटों पर छह अप्रैल को मतदान है। दो मई को मतों की गिनती की जाएगी।  बता दें कि इससे पहले डीएमके नेता ए राजा पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए पार्टी से स्टार प्रचारक की लिस्ट से बाहर कर दिया है।

साथ ही दो दिनों तक प्रचार करने पर रोक लगा दी है। ए राजा पर आरोप है कि उन्होंने तमिलानाडु के मुख्यमंत्री पलानिस्वामी और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी की थी। मुख्यमंत्री की शिकायत पर चुनाव आयोग ने ये कार्रवाई की है।  

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।