Bihar

टीआरपी डेस्क। आरआरबी एनटीपीसी के रिजल्ट में हुए धांधली को लेकर छात्रों का प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। जहानाबाद, समस्तीपुर समेत कई इलाकों में छात्र रेलवे ट्रैक पर उतर गए और नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन कर रहे छात्रों की वजह से कई जगहों पर ट्रेन खड़ी हो गईं।

इतना ही नहीं गया जंक्शन पर आक्रोशित छात्रों ने ट्रेन में आग तक लगा दी। हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े हैं।

ADG निर्मल कुमार आजाद के अनुसार रेल पुलिस, RPF के साथ ही वहां जिला पुलिस की टीम मौजूद है। खुद गया के SSP भी मौजूद हैं। हालात को काबू करने में लगे हैं। रेलवे में लॉ एंड ऑर्डर की समस्या बन गई है। सभी रेल जिला पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। क्योंकि, छात्र कभी भी कहीं भी रेलवे ट्रैक पर पहुंच जा रहे हैं और हंगामा करने लग रहे हैं।

मंगलवार की शाम आक्रोशित छात्रों ने भोजपुर में आरा-सासाराम पैंसेंजर की रेल इंजन में आग लगा दी थी। इस दौरान छात्रों का झुंड पूरी तरह बेकाबू हो गया और स्टेशन परिसर में जमकर बवाल मचा। छात्रों ने कई ट्रेनों पर पत्थरबाजी भी की थी। माल गाड़ी के इंजन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

जहानाबाद रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की सुबह भारी संख्या में छात्रों ने गया-पटना रेलखंड पर ट्रेन का परिचालन बाधित कर दिया। सुबह से ही मेमू गाड़ी पैसेंजर को छात्रों ने रोककर सरकार विरोधी नारे लगाए। रेल थाने की पुलिस छात्रों को समझाने बुझाने में लगा हुआ है लेकिन छात्र अपनी मांगों पूरी करने की मांग कर रहे हैं।

समस्तीपुर में रेल ट्रैक बाधित रहने से वैशाली सुपरफास्ट, टाटा छपरा, ग्वालियर-बरौनी ट्रेन बछवाड़ा सहित अन्य जगहों पर है खड़ी रही। नवादा के रेलवे प्लेटफार्म पर हंगामा करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं 28 लोगों को पीआर बांड भरा कर छोड़ दिया गया है। 32 लोगों को हंगामा करने के करने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिए थे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।