उदयपुर। Rajasthan news: राजस्थान के उदयपुर के गोगुंदा में सोमवार को एक ही परिवार के छह लोग मृत पाए गए हैं। घर के एक कमरे से चार मासूमों सहित दंपती का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।मामला थाना क्षेत्र के झाड़ोली के गोल नेड़ी गांव का है।

Rajasthan news:ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। गोगुंदा पुलिस ने बताया कि सोमवार सवेरे सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची। घर का दरवाजा खोलकर देखा तो पुलिस भी हैरान रह गई। कमरे के अंदर चारों तरफ लाशें थीं।

Rajasthan news:पुलिस ने घर को सील कर दिया है। मौके पर फॉरेसिंक की टीमें और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल, पुलिस ने परिवार की पहचान उजागर नहीं की है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच में जुट गई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।