Rajya Sabha Election 2022: 13 सीटों के लिए 31 मार्च को होगा चुनाव

टीआरपी डेस्क। Rajya Sabha Elections 2022: राज्यसभा के लिए द्विवार्षिक चुनाव (Biennial Elections) इस बार 31 मार्च को होगा। चुनाव आयोग ने बताया कि इस बार राज्यसभा की 13 सीटों के लिए चुनाव होना है। इन 13 सीटों में से 5 राज्यसभा सांसद पंजाब (Punjab) से, 3 केरल (Kerala) से, दो असम (Assam) से होंगे। इसके अलावा हिमाचल (Himachal), त्रिपुरा (Tripura) और नगालैंड (Nagaland) से एक-एक सांसद का चुनाव होगा

उल्लेखनीय है कि 2 से 9 अप्रैल के बीच ये सभी 13 सांसद अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। कार्यकाल पूरा करने वाले सांसदों में असम से रानी राना और निपुन बोरा, हिमाचल प्रदेश से आनंद शर्मा, केरल से ए के एंटनी, सोमाप्रसाद के और एम वी शेयम्स कुमार, नगालैंड से के जी केन्ये, त्रिपुरा से झरना दास और पंजाब से सुखदेव सिंह, प्रताप सिंह बाजवा, श्वेत मलिक, नरेश गुजराल और शमशेर सिंह ढिल्लों शामिल हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।