राज्यसभा चुनाव : भाजपा की सूची से जावड़ेकर और नकवी के नाम गायब

नई दिल्ली। राजयसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। इस सूची से जावड़ेकर और नकवी जैसे प्रमुख नेताओं के नाम गायब है  जिसको लेकर पार्टी और पार्टी के बाहर भी चर्चा सहित कयास लगाए जा रहे है। क्योंकि ये दोनों नेता अभी केंद्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

बीजेपी अब तक 10 जून को होने वाले चुनाव के लिए तीन सूची जारी कर चुकी है। जिसमें 22 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
इन सूचियों में केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नकवी, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ विनय सहस्त्रबुद्धे, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला और राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम के नाम शामिल नहीं हैं।

सूत्रों ने बताया कि नकवी को उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट से उतारा जा सकता है, जिसके लिए 23 जून को उपचुनाव होना है। लेकिन राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने इस बार राज्य से आदित्य साहू को उम्मीदवार बनाया है।  भाजपा ने मध्य प्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए आगामी द्विवार्षिक चुनाव के लिए चार और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। रविवार को भाजपा ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के लिए दो सूचियों में 18 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी।

रविवार को जारी उम्मीदवारों की सूची में भाजपा ने कर्नाटक से केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और महाराष्ट्र से पीयूष गोयल को मैदान में उतारा है। उत्तर प्रदेश से लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राधामोहन अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह नगर, बाबूराम निषाद, दर्शन सिंह, संगीता यादव, मिथलेश कुमार और डॉ के लक्ष्मण भाजपा उम्मीदवार हैं।  बिहार में भाजपा ने सतीश चंद्र दुबे और शंभू शरण पटेल को टिकट दिया है। उत्तराखंड से कल्पना सैनी, हरियाणा से कृष्ण लाल पंवार और राजस्थान से घनश्याम तिवारी को पार्टी ने मैदान में उतारा है। 10 जून को 15 राज्यों में 57 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव होंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।