नई दिल्ली। राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में इस साल स्टार्टअप इंडिया की झांकी भी होगी। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि इस झांकी का उद्देश्य देश में नवप्रवत्रन और उद्यमशीलता को बढ़ाना है।

मंत्रालय ने बयान में कहा कि इसका विषय ‘स्टार्टअप्स: आकाश तक पहुंच’ है। इस झांकी में स्टार्टअप के जीवन चक्र के चरणों और सरकार की ओर से दिए गए समर्थन का प्रदर्शन किया जाएगा।

झांकी में सामने की तरफ एक रचनात्मक मस्तिष्क को दर्शाया गया है जो वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करने वाले विचारों से भरा है। मध्य में एक स्टार्टअप इंडिया वृक्ष है जो स्टार्टअप को खड़ा करने के लिए जरूरी सहयोगों को दर्शाता है।

झांकी में दर्शाई गई सीढ़ियां किसी स्टार्टअप के बढ़ने के विभिन्न चरणों को प्रदर्शित करती है। एक पहिया भी इसमें दर्शाया गया है जो देश में विभिन्न भारतीय कंपनियों द्वारा देश में आर्थिक विकास और बड़े पैमाने पर रोजगार निर्माण को दर्शाता है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।