यहां एक सब-इंसपेक्टर के घर पर छापे को दौरान मिले 1.12 करोड़ रुपए

टीआरपी डेस्क। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार एक सब-इंस्पेक्टर के घर पर छापे के दौरान 1.12 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

सीबीआई अधिकारियों ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मैदान गढ़ी थाना दिल्ली में तैनात सब-इंस्पेक्टर भोजराज सिंह को बुधवार को 50 हजार रुपये की कथित रूप से रिश्वत लेते पकड़ा गया था।

अधिकारियों ने कहा कि उनकी कार की तलाशी के दौरान, सीबीआई ने 5.47 लाख रुपये से अधिक नकद बरामद किए। जबकि उनके घर पर तलाशी के दौरान 1.07 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए।

सीबीआई प्रवक्ता आर.सी. जोशी ने बताया कि मैदानगढ़ी पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। यह आरोप भी लगाया गया था कि उसने शिकायतकर्ता और उसके दोस्त को पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में सहयोग करने और जमानत याचिकाओं का विरोध नहीं करने के लिए शुरू में पांच लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी और बाद में गत 27 अक्टूबर को कम से कम दो लाख रुपये देने को कहा था। जोशी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार को दिल्ली की संबंधित अदालत में पेश किया गया।

See also  पश्चिम बंगाल: डॉक्टर्स ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया, आमरण अनशन की चेतावनी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।