टीआरपी डेस्क। RSS Worker’s Suicide : केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता आनंद के थंपी का शव घर में फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। आनंद त्रिक्कण्णपुरम इलाके का रहने वाला था। घटना के बाद स्थानीय लोगों और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

आत्महत्या की वजह क्या ?

केरल पुलिस के अनुसार, राज्य में जल्द होने वाले स्थानीय चुनावों में आनंद टिकट के इच्छुक थे, लेकिन सोशल मीडिया पर जारी उम्मीदवारों की सूची में उनका नाम शामिल नहीं था। पुलिस का दावा है कि टिकट न मिलने की निराशा में आनंद ने आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।

BJP ने पुलिस के दावों को किया खारिज

BJP के स्थानीय नेताओं ने पुलिस के बयान का कड़ा विरोध करते हुए कहा, “आनंद ने कभी टिकट मांगने की आधिकारिक जानकारी पार्टी को नहीं दी। पार्टी को उनसे कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। इसलिए टिकट न पाने को आत्महत्या की वजह बताना जल्दबाजी है। पार्टी ने इस पूरी घटना पर संदेह जताया है और विस्तृत जांच की मांग की है।

See also  न्यायिक मजिस्ट्रेट के घर पर हमला, देर रात हुआ पथराव, जान से मारने की मिली धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस

दोस्त को भेजा था अंतिम व्हाट्सऐप संदेश

पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि, उम्मीदवारों की लिस्ट में अपना नाम न देख कर आनंद काफी परेशान हो गया था। आत्महत्या से पहले उसने अपने एक दोस्त को व्हाट्सऐप मैसेज भेजा था।

संदेश में उसने BJP और RSS के प्रति नाराजगी जताई और दावा किया कि, उसने RSS नेताओं से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी लेकिन उसे टिकट देने से मना कर दिया गया और टिकट उस व्यक्ति को दे दिया गया जिसके बारे में उसने आरोप लगाया कि उसके रेत तस्करी से जुड़े लोगों से संबंध हैं (यह आरोप पुलिस की जांच के दायरे में है और सत्यापित नहीं)।

RSS Worker’s Suicide : मैसेज मिलते ही आनंद का दोस्त उसके घर की ओर भागा, लेकिन तब तक आनंद फांसी के फंदे पर लटक चुका था। परिवार ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

See also  4 साल की बच्ची का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में हुआ दर्ज