टीआरपी डेस्क। राज्यसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा मेवाड़ के सम्राट राणा सांगा को गद्दार कहने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब अखिल भारत हिंदू महासभा की महिला सभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने सुमन की जीभ काटकर लाने वाले को 1 लाख रुपये इनाम देने का ऐलान किया है। उन्होंने विरोध प्रदर्शन के दौरान नोटों की गड्डियां भी लहराईं और कहा कि राणा सांगा को गद्दार कहने वाले को अपना डीएनए टेस्ट कराना चाहिए।

राज्यसभा में की गई थी विवादित टिप्पणी

सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने शनिवार को गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा के दौरान राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी की थी। उनके बयान के बाद शहर समेत पूरे देश में भारी आक्रोश देखने को मिला।

सांसद के खिलाफ शिकायत, पुतला दहन

रविवार सुबह अखिल भारत हिंदू महासभा ने हरीपर्वत थाने में रामजीलाल सुमन के खिलाफ तहरीर दी, जिसमें उन पर हिंदुओं की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया। इसके बाद महासभा ने स्पीड कलर लैब के सामने सांसद का पुतला दहन कर विरोध जताया।

See also  IPL 2024 : कल हुए MI Vs KKR के दौरान टॉस में हुई गड़बड़ी, लगा ये आरोप

हिंदू महासभा की चेतावनी

महासभा की महिला सभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने सांसद की जीभ काटने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा करते हुए कहा कि यदि 24 घंटे में सुमन पर मामला दर्ज नहीं हुआ, तो बड़े आंदोलन की शुरुआत होगी।

रामजीलाल सुमन की सफाई

विवाद बढ़ने के बाद सांसद रामजीलाल सुमन ने रविवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था। वह सिर्फ यह कहना चाहते थे कि रोज-रोज बाबर को गाली देना उचित नहीं है। उनका कहना था कि जब देश की इज्जत दांव पर थी, तब हिंदू और मुसलमानों ने एक साथ संघर्ष किया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।